६८ वीं आज़ादी के अवसर पर...एक "हाइकू"कोशिश
तिरंगा ले लो
चिल्ला के "वो"मासूम,
आज़ादी ढूंढें
होर्नो की चीख
शहर परेशान
आज़ादी ढूंढें
फटे नभ से
घर लौटे ईश्वर
आज़ादी ढूंढें!
वादी का चाँद
आज़ादी के बहाने
आतंकी ढूंढें!
बर्फ से लोग
मासूम लाशें फैला,
आज़ादी ढूंढें
पंछी की आस
न सीमा न विवाद
ढूंढे...आज़ादी!
नीरव
No comments:
Post a Comment